आज (5-02-2024) का राशिफल, शिव पूजन से इन राशियों को मिलेगी सफलता
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 5-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...
आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 5-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 5 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - दशमी, दिन - सोमवार, नक्षत्र - अनुराधा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक को आज के दिन स्वास्थ हानि सर्दी का प्रभाव विचारो में बिखराव रहेगा, जातक शिव पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धर्म परायण होकर रहेगा। जातक शिव पूजन करें सभी लोग मिलकर भगवान से प्रार्थना करे मनोकामना पूर्ण होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। धीरे-धीरे काम में सफलता मिलेगी, जातक गौ सेवा और दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, रुका हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, सूर्य नमस्कार जल दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म परायण होगा। ऊंचे विचार व्यक्त करते रहे फॉरेन का योग बनेगा। जातक हनुमान जी का पूजन, सूर्य जल, दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ में सुधार पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, माता को कष्ट रहेगा। जातक शिव पूजन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। परिवार में प्रगति होगी, जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव, चंद्रमा कमजोर होकर नीच का रहेगा। जातक शिव पूजन करें सफेद वस्तु का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, परिवार में प्रगति होगी मांगलिक कार्यों की योजना लाभान्वित होगी। जातक गुरु पूजन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पिता पुत्र का आपसी प्रेम होगा। जातक का रुका काम बनेगा, शत्रु वर्ग पराजित होगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगति काम होगा। जातक कला वस्तु का व्यापार करें लाभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्य शाली होगा। जातक को जलीय पदार्थ में सफलता प्राप्त होगी।