TheVoiceOfHind

आज (29-01-2024) का राशिफल, इन राशियों को आज जाप से मिलगा लाभ


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 29 जनवरी 2024, शुभ संवत 2080, शालीवाहन 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, दिन - सोमवार, तिथि - चतुर्थी, नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक के लिए आज का तेजस्वी स्वभाव मन में बिखराव लायेगा। गुरु पूजन गायत्री मंत्र के जाप से काम में सफलता मिलेगी, सोना, तामा, धातु से लाभ रहेगा।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन माता को कष्ट, सर्दी से हानि हो सकती है, जातक शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धीमी गति से प्रगति काम में रुकावट के साथ सफलता मिलेगी। पीपल में जल दान करें, शिव का पूजन करें दूध, जल, चंदन, चावल, तील, से मनोकामना पूर्ण होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ में बाधा डालेगा सावधान रहे। कफ, वात रोग से बाधा उत्पन्न करेगा। सर्दी का प्रभाव रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक के लिए आज का दिन शनि राहु के कारण अपनो से हानि होगी, दिया धन वापस नहीं होगा। लोहा आदि से हानि हो सकती है, जातक पीपल में जल दान करे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अचानक धन का योग रहेगा। नया काम से लाभ होगा, जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, कुत्ता को रोटी देने से लाभ होगा।

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, तीसरे स्थान में मंगल भाग्य उदय कराएगा। राजनीति में सफलता मिलेगी, जातक सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन टेक्निकल शिक्षा से लाभ, नौकरी में प्रमोशन करायेगा। जातक को गुरु गायत्री के पूजन से लाभ रहेगा।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातक आज के दिन मंगलमय धर्म परायण न्याय संगत काम करके सामाजिक मान्यता प्राप्त करेगें। जातक सूर्य जल दान करें, शिव पूजन करें तो लाभ होगा।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक के लिए आज का दिन पराक्रमी रहेगा। पत्नी के भाग्य से सफलता मिलेगी शिक्षा में प्रगति होगी।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बिखराव रहेगा। जातक धर्म परायण होकर रहे शिव पूजन करें। सूर्य जल दान तिल दान अन्न दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि विचारो में बिखराव स्वास्थ से हानि हो सकती है। जातक सावधान रहे, अच्छे पुस्तकों का पाठ करें। उससे शांति मिलेगी।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक शुभ काम में रुकावट पैदा करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया गया है, जो सभी राशिओ के लिए कामन होता है, राशि और कुण्डली से जूड़ी विशेष जानकारी के लिए राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें