TheVoiceOfHind

आज (16-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक शिक्षा पर ध्यान दें


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 16-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 16-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: ब्रेन कैंसर की बीमारी से मरीज को मिलेगा छुटकारा, IIT दिल्ली के छात्र ने बनाई दवाई

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 16 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 17 मिनट पर, मास - आषाढ़, पक्ष - शुक्ल, तिथि - दशमी शाम 5 बजकर 9 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र रात 12 बजकर 3 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: साइबर फ्रॉड ने नोएडा के नैनीताल बैंक का सर्वर किया हैक, 16 करोडों से अधिक रुपये किए साफ

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिक्षा पर ध्यान दें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लक्ष्मी नारायण योग से प्रभावित रहेंगे। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, न्याय संगत काम होगा। सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में राहु स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, तामा के पात्र से सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति में सुधार होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक सफेद चंदन से शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में राहु काम में रुकावट पैदा करेगा। जातक इससे बचकर शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल अपरान्ह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें