TheVoiceOfHind

आज (21-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक को शिक्षा से होगा लाभ


आपको बतादें कि आज दिनांक 21 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 37 मिनट पर, मास - भाद्र


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 21-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More:कलम बनीं मासूम पीड़ितों की आवाज, अखबार के पन्नों ने खोले अजमेर गैंगरेप के राज

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 21 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 37 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - द्वितीय रात 8 बजे तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, गाय को हरा चारा दे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, शिव पूजन करें, सफेद वस्तु से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की सूर्य उपासना से प्रगति होगी, तामा पात्र से जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा, गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, लाल वस्त्र दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में राहु अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें