TheVoiceOfHind

आज (30-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें हनुमान पूजन होगा मंगलमय


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 30-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: लोकसभा मानसून सत्र 2024: कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- देश में हलवा बंट रहा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 30 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 24 मिनट पर, मास - श्रवण, पक्ष - कृष्ण, तिथि - दशमी शाम 6 बजकर 25 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - कृतिका नक्षत्र दिन में 1 बजकर 6 मिनट तक , वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन से दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, तामा पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, अचानक परिवर्तन होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक के परिवार की प्रगति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्व ग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु कारक है। जातक को आत्म सम्मान से लाभ होगा, तिल दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें