TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (11-02-2025): हनुमान साठिका पाठ से बाधाएं होगी दूर


फॉरेन जाने का योग बनेगा, गणेश पूजन करें दूर्वा से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर शिव को चढ़ाए।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: इन घरेलू ट्रिक्स से पाएं घने शाइनी बाल: गंजेपन से मिलेगा छुटकारा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 11 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 38 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्दशी शाम 6 बजकर 56 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र शाम 6 बजकर 36 मिनट तक, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: दिल्ली के दिलों में खिला BJP का कमल, नेताओं की बधाइयां शुरू

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का भाइयों से अपार प्रेम रहेगा, धन, धान्य, समृद्धि से भरपूर रहेंगे।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा गुरु गीता का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रिसर्च करने वाले डाक्टर वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, लाल चोला चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन का सहयोग रहेगा। जातक के फॉरेन जाने का योग बनेगा, गणेश पूजन करें दूर्वा से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर शिव को चढ़ाए।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म स्थान में चंद्रमा विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक न्याय संगत काम करें, सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक तनाव से बचे, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर न्याय संगत काम करते हैं। जातक को सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ हर कम बनेगा, काले तिल से शिव को अभिषेक करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट चपेट से बचे। जातक हनुमान जी के निकट बैठकर 108 बार राम-राम लिखकर चढ़ाए।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बाहर जाने का योग बनेगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें।

आज का राहु काल: आज का राहु काल अपरान्ह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें