TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (18-01-2025): इन उपायों से धन, धान्य, समृद्धि में वृद्धि होगी


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: Khel Ratna Award: राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को किया गया सम्मानित

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 18 जनवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 41 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - पंचमी पूरी रात्रि, दिन -शनिवार, नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन में 2 बजकर 56 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बड़ा बदलाव, बिना खर्च लगवाएं पैनल

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी करने वाले को सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन  टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जातक गणेश पूजन करें, प्रतियोगिता में भाग ले सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु गीता का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक को आपसी सामंजस्य बनाने में मदद मिलेगी, महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी, शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में सूर्य से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन एकाउंट प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु सभी अवरोधक को समाप्त कर राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव को अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव ग्रस्त होगा। जातक के परिवार में बिखराव रहेगा, सुंदर कांड के पाठ से भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन का सहयोग मिलेगा। जातक गुरु मंत्र से मेवा युक्त खीर का हवन करें, पीपल वृक्ष का  पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से प्रगति होगी। जातक की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन, धान्य, समृद्धि में वृद्धि होगी, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें