TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (23-09-2024): गौ सेवा से सफलता पाने वाली राशियां


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: हर हफ्ते के ज्योतिष ज्ञान: ज्योतिष और शरीर का संबंध

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 23 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजे, मास - आश्विन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - छठी रात्रि  7 बजकर 22 मिनट तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र रात्रि 4 बजकर 15 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी रहेगा। जातक की मुकदमा आदि में विजय होगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु चंद्रमा का साथ गजकेसरी योग बनाता है। जातक के सभी अवरोधक समाप्त होगा, रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के शिक्षा का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गौ सेवा करें, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, तामा पात्र से सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा गुरु अपनो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें,  पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में गुरु शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर बात न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में उन्नति होगी सावधान रहे जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें