TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (29-01-2025): साधक करें आत्म चिंतन खुलेगा भाग्य


शासन प्रशासन या उच्च शिक्षा प्रशासनिक अधिकारी को विशेष लाभ होगा, साधक आत्म चिंतन करें, मन को शांति मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: मौनी अमावस्या का महत्व, जानें शुभ मुहूर्त पर क्या करें

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 29 जनवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 45 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - अमावस्या शाम 6 बजकर 6 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - उत्तराषाढ़ नक्षत्र दिन में 8 बजकर 21 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...मकर राशि में चंद्रमा रहेगा। आज मौनी अमावस्या है, गंगा-जमुना-सरस्वती प्रयाग में मौन होकर तिल जल में डालकर स्नान और दान करने से विशेष लाभ होगा।

Read More: अमित शाह के सवालों पर केजरीवाल का पलटवार, BJP ने किए AAP के कई खुलासे

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को शासन प्रशासन या उच्च शिक्षा प्रशासनिक अधिकारी को विशेष लाभ होगा, साधक आत्म चिंतन करें, मन को शांति मिलेगी।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु द्वारा चंद्रमा सूर्य बुध पर दृष्ट अमृत की बरसात होगी। जातक तिल सहित स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें, मनोकामना पूर्ण होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल डालकर जल से अभिषेक करें, गाय को हरा चारा दे दूर्वा से गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर वर्ग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चींटी को मीठा आटा देना शुभ रहेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गणेश पूजन करें दूर्वा से अभिषेक करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सर्दी से बचाव करें, हनुमान साठिका का पाठ करें लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आत्म चिंतन स्वाध्याय करने से जीवन सुखमय रहेगा। जातक की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सर्दी से बचाव करें। जातक तिल डालकर जल में शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, टेक्निकल शिक्षा से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उच्च का शुक्र ग्रह राहु के साथ अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, धन, धान्य, समृद्धि में वृद्धि होगी, सफेद वस्तु का दान करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें