TheVoiceOfHind

आज (16-04-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 16-04-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - चैत्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - अष्टमी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - पुष्य, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक का मन और आत्मा का साथ विचारो में ऊंचा होकर काम करे, तो बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल किया जाएगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में आपसी तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को धन धान्य समृद्धि से लाभ होगा, तिल दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा। जातक का सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, पीला वस्त्र का दान करें, गौ सेवा करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन हठी स्वभाव से परिवार में बिखराव तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपनो से भय रहेगा। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक का भाग्य का उदय होगा नया काम करने से लाभ होगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बज कर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें