TheVoiceOfHind

आज (18-04-2024) का राशिफल, इन राशि के खुलेंगे भाग्य राजनीति में मिलेगी सफलता


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-04-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 18 अप्रैल 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - चैत्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - दशमी, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - अश्लेषा, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको को आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम करने से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा पीला वस्तु का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु से राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के मन में तनाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक की शिक्षा से प्रगति होगी, नौकरी-व्यापार में वृद्धि प्रमोशन होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहू राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

Read More-अब मात्र 150 रुपये में फ्लाइट टिकट, जानें ट्रैवल पोर्टल 'ixigo'की दी गई सुविधा

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक सफेद वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें