TheVoiceOfHind

आज (3-03-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 3-03-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 3 मार्च 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - फाल्गुन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - सप्तमी, नक्षत्र - अनुराधा, दिन - रविवार, वृश्चिक राशि में चंद्रमा में रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव के साथ स्वास्थ्य हानि हो सकती है, जातक सर्दी से बचे। हनुमान जी का पूजन करें।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। शुक्र मंगल भाग्य भाव में स्थित है जो भाग्योदय करेगा, जातक सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन चंद्रमा छठे भाव में होने से जातको को अपनो से हानि होगी, जातक सावधान रहे शिव पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज के दिन स्वास्थ्य हानि हो सकती है, जातक सर्दी से बचे, जल संबंधी बीमारी हो सकती है, शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में प्रगति होगी, जातक तिल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहू से राजनीति में सफलता मिलेगी, जातक का सोचा हुआ काम बनेगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी योद्धा है, जातको के विचारो में बिखराव होगा, सोचा हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
धनु राशि 
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। शिक्षा से प्रगति होगी, जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, गौ सेवा करें पीला वस्त्र धारण करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा, रुका काम बनेगा। हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के परिवार में प्रगति होगी, सूर्य जल दान करें, तिल दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अचानक लाभ होगा, जातक का रुका काम बनेगा, काला तील का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें