TheVoiceOfHind

मौसम विभाग की रिपोर्ट, भीषण गर्मी में कहीं जारी अलर्ट, कहीं लगी 144 धारा


वहीं आने वाले दिन बदलते मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि अगले चार पांच दिनों में मानसून भीषण गर्मी


Monsoon Alert: देश में ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से तप रहे हैं। वहीं अगर गर्मी से ग्रस्त एरिया की बात की जाएं तो उत्तर भारत भयंकर गर्मी से तप रहा है। ऐसे में IMD यानि की मौसम विभाग की मानें तो आने वाले अगले चार दिन में इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा सकती हैं। वहीं कयास यह भी लगाएं जा रहे है कि मानसून आने से पहले गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।

वहीं आने वाले दिन बदलते मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि अगले चार पांच दिनों में मानसून भीषण गर्मी से राहत लेकर आना वाला है, साथ ही पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की पूरी संभावना है।

जानें बारिश होने वाले इलाकें

मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून की मौसमी बारिश मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप भारत में सामान्य से अधिक, उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य और पूर्वोत्तर भारत में कम बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के उत्तरी भाग के कई क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत और इसके आसपास के कई हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है, 30 मई से इससे राहत मिलने की संभावना व्यक्त की गई। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि तीन दिनों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत को गर्मी से राहत मिल सकती है।

गर्मी के कारण धारा 144 लागू

वर्तमान में बिगड़ते मौसम की माने तो उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में प्रचंड गर्मी है। वहीं नौतपा में देश का आधा हिस्सा गर्मी से तप रहा है। ऐसे में राजस्थान के फलौदी में बीते दिन पारा करीब 50*C तक पहुंच गया। वहीं कई देश के कई क्षेत्रों में पारा 45 से 48* बना हुआ है। महाराष्ट्र के अकोला में स्थिति यहां तक आ गई कि जिला प्रशासन ने को धारा 144 लगानी पड़ी।

IMD के मुताबिक, 31 मई तक उत्तर भारत में हीट वेव (Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा। अभी तक तापमान स्थिर है। वहीं अगले 5 दिन ये और बढ़ने की संभावना है। कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

वहीं भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है, इतना ही 31 मई तक हीटवेव का कहर अधिर बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही। हलांकि मौसम विभाग की मानें तो हीटवेव के साथ शाम में हल्की बारिश भी हो सकती है।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें