TheVoiceOfHind

Weather: मौसम विभाग ने जारी किया इन राज्यों में अलर्ट, जानें ठंड के मौसम का हाल


बढ़ती ठंड के कारण लगभग एक पखवाड़े के लोग बेसब्री से धूप का इंतजार कर रहे है, मगर ठंड और कोहरा के बीच धूप निकलने का नाम ही मानो की नहीं ले रही हैं।


Weather : ठंड का मौसम हर किसी को पसंद होता है, मगर अब जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा हैं जिसके चलते मंगलवार को कंपकंपी बढ़ गई हैं, वहीं दिन में धूप नहीं निकलने के साथ बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। बढ़ती ठंड के कारण लगभग एक पखवाड़े के लोग बेसब्री से धूप का इंतजार कर रहे है, मगर ठंड और कोहरा के बीच धूप निकलने का नाम ही मानो की नहीं ले रही हैं। बढ़ती ठंड में अब स्थिति यह होती जा रही है कि अब पशुओं की हिम्मत भी दम तोड़ने लगी हैं। सड़को पर घुम रहे बेसहारा जानवरों की लगातार मौत होती जा रही है।
Weather IMD Forecast India Cold Winter Season Update Rainfall And Snowfall  | India Weather: मैदानी हिस्सों में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली-NCR में पड़ेगी  कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बरसेंगे ...
वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश को बढ़ा दिया है। इससे स्कूली विद्यार्थियों को कुछ हद तक राहत मिली है। जगह-जगह लोग अलाव तापकर सर्दी से बचने के प्रयास में लगे हैं। वहीं धूप ना निकलने और बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है।

जानें किन जगहो पर रहेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो देश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर चलने की आशंका है। देश के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली जैसे राज्यों और राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 9 और 10 जनवरी को ठंड को अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ ही मौसम विभाग ने स्थिति गंभीर होने की चेतावनी भी जारी की हैं।
रांची समेत पूरे राज्य में शीतलहरी से और बढ़ेगी ठंड
वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया है, क्योंकि दिल्ली में ठंड का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। ऐसा माना जाता है की यह ठंड का यह तापमान हिल स्टेशन नैनीताल के बराबर का है। वही अगर यूपी के मौसम की बात करें तो मंगलवार को यूपी के जालौन में मौसम पलट गया। क्योंकि यूपी में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे है। जिस कारण कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है।
क्या घने कोहरे से आंखों में होती है जलन? जानें इन राज्यों में अगले 4 दिनों  तक कैसा रहेगा मौसम का हाल - Weather Update IMD Prediction Fog Winter -

देश के इन हिस्सों में रहेगा कोहरा का कहर

ठंड को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो अगले 24 घंटों में यूपी में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। देश के इन हिस्सो में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और घने कोहरे के कारण दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जाफरपुर, मुंगेशपुर, नरेला और मयूर विहार में सोमवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मॉनसून ट्रैकर: आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और अन्य क्षेत्रों में बहुत  भारी बारिश की संभावना है। विवरण यहाँ | पुदीना

मौसम से फसलों को होगा फायदा 

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान जारी किया है। कोहरा अधिक होने के कारण बहराइच बलरामपुर जिले में विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें