राशिफल (02-06-2026) : धर्मपारायण जीवन से रुका काम बनेगा
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 02-06-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: दिल्ली: बिल्डिंग ढहने पर एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी सस्पेंड
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।
आपको बता दें कि आज दिनांक 02 जून 2026, संवत – 2083, शाली वाहन – 1948, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 25 मिनट पर, मास – ज्येष्ठ अधिक, पक्ष – कृष्ण, तिथि – द्वितीय 19 बजकर 03 मिनट तक, दिन – मंगलवार, नक्षत्र – मूल नक्षत्र 22 बजकर 07 मिनट तक नक्षत्र का स्वामी केतु, धनु राशि में चंद्रमा 05 अंश का, आज का दिशा सुल उत्तर दिशा में यात्रा वर्जित है, गोचर के हिसाब से आज का राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य भाव में चंद्रमा गुरु के घर में गुरु द्वारा दृष्ट धर्म पारायण जीवन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अष्टम भाव में चंद्रमा शत्रु के घर में स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बुध-शुक्र-गुरु का योग जिस पर चंद्रमा द्वारा दृष्टि उच्च पद पर आसीन प्रोफेशनल काम में सफलता मिलेगी। जातक गाय को हरा पालक खिलाए।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा नौकरी-व्यापार में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सूर्य-शनि-राहु-केतु से ग्रस्त नौकरी में तनाव रहेगा। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अष्टम भाव में मंगल साहस से रोग पर विजय हासिल होगी। जातक हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाए।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सप्तम भाव में मंगल दाम्पत्य जीवन में खटास पैदा करेगा। जातक को धर्म पारायण जीवन से परिवार में खुशियां मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल पराक्रमी योग बनेगा। जातक के सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता मिलेगी, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता-धर्म-गुरु का सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक का दूर दृष्टि रखते हुए काम बनेगा, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक को नौकरी में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी, तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
आज का राहु काल : आज का राहु काल अपराह्न 03 बजे से लेकर 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।
सफलता का सूत्र : हम यह देखना चाहते हैं कि बच्चा ज्ञान का पीछा करें, यह नहीं देखना चाहते कि ज्ञान बच्चे का पीछा करें।
विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
the voice of hind news channel
