आज (6-02-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक सर्दी से बचे
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 6-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...
आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 6-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 6 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - एकादशी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - ज्येष्ठा, राशि - वृश्चिक चंद्र जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक के लिए आज का दिन आठवें भाव में बैठा चंद्रमा से स्वास्थ में हानि सर्दी का प्रभाव रहेगा, जातक सावधान रहें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ में सुधार के साथ मन का बिखराव रहेगा। जातक शिव पूजन करें लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज के दिन मंगलमय धर्म परायण होकर काम करें। जातक को धीमिगति से प्रगति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में शांति रहेगा। परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण न्याय संगत काम करके खुश रहेंगे, जातक शिव पूजन करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन रुका हुआ काम बनेगा। नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक आज का दिन विचारो में उत्तेजना से कोई काम न करें, क्योंकि हानि हो सकती है, इस बात से जातक सावधान रहे।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में मांगलिक काम का होना नया आविष्कार होगा, प्रगति करते रहे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का चंचल होना, बिखराव रहेगा, जातक धर्म परायण होकर काम करें, ईश्वर के सानिध्य में रहे शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन जीवन विलासी रहेगा, आलस्य होने के कारण काम में रुकावट रहेगी, जातक शिव पूजन करें, गौ गुरु पूजन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पिता पुत्र में स्नेह आपसी प्रेम होगा। घर का वातावरण सुंदर होगा, साथ ही प्रगति होगी। जातक सूर्य जल दान करें, तिल का सेवन करे और दान दे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक के लिए आज का दिन प्रगति होगी, परंतु बहुत धीमी गति से शनि की चाल धीमी होती है, जातक तिल, तेल के दीप जलाकर पीपल वृक्ष के पास रखें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, अचानक लाभ होगा। राजनीति में रहने वाले को लाभ होगा, गुरु गौ सेवा दान करें।