TheVoiceOfHind

आज (19-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक दें गाय को हारा चारा रहेगा शुभ


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: रक्षाबंधन पर्व के खास मौके पर प्रदेश की बहनों को यूपी सीएम की तरफ से तोहफा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 19 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 33 मिनट पर, मास - श्रवण, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पूर्णमासी रात 12 बजकर 28 मिनट तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - श्रवण नक्षत्र दिन में 8 बजकर50 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: जानें रक्षाबंधन पर्व का खास महत्व और पावन कथा, इस शुभ मुहूर्त में धारण करें राखी

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को अपनो से हानि होगी, सावधान रहे गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को जल दे बचा हुआ जल ग्रहण करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक की मुकदमा आदि में विजय होगी, गुरु पूजन करें, पीला वस्तु दान दे।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, शिक्षा पर ध्यान दे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा, शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें, कुत्ता को ब्रेड देना शुभ रहेगा।

Read More: हर हफ्ते देखे ज्योतिष ज्ञान, आज सीखेंगे कुंडली के द्वादश भाव और उसके विचार

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें