TheVoiceOfHind

आज (23-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक विचारो में उत्तेजना से बचे


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: बढ़ती भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए अपनाएं यह टिप्स, कूलिंग का होगा एहसास

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 23 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 38 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - चतुर्थी दिन में 3 बजकर 6 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - रेवती नक्षत्र रात 1 बजकर 17 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक विचारो में उत्तेजना से बचे, काले तिल से शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सोचा हुआ काम बनेगा। जातक की नौकरी में उन्नति होगी, शिव को प्रसन्न करें, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक को सर्दी के कारण परेशानी होगी, सावधान रहे शिव को जल अर्पित करें। काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा के साथ राहु से अपनो को भय रहेगा। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के मन में अशांति होगी हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में उन्नति होगी नीला वस्त्र धारण करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह बलवान होकर धन धान्य से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य में रुकावट पैदा करेगा। जातक को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, शिव का जलाभिषेक करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें