TheVoiceOfHind

आज (7-09-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें शिव पूजन


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 7-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: किंग खान बने Financial Year 2024 के नं. 1 सेलेब, जानें कौन कितना भरा टैक्स

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 7 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 48 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्थी दिन 2 बजकर 6 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र दिन में 10 बजकर 43 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रम स्थान में मंगल तेजस्वी विचार से प्रगति होगी। जातक को भाईयों से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु शिक्षा से लाभ होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के मन में शांति होगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हरा चारा दे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, नौकरी व्यापार से लाभ होगा सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुक्र ग्रह नीच राशि में होने से बिखराव तनाव में रहेगा। जातक के शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, शिव पूजन करें काले तिल से स्नान कराएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करने से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पंचमं में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु अपनों से हानि होगी। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला वस्त्र दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा सूर्य को अर्घ्य दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में राहु अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें