TheVoiceOfHind

रक्षामंत्री ने देश के जवानों की होली मनाई खास, मंत्री बोले- देश के सैनिक देशवासियों...


बतादे कि रक्षामंत्री ने लेह में जवानों को संबोधित करते हुए कहा- लद्दाख भारत माता का चमकता हुआ मुकुट है। यह राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता


Holi 2024: होली के खास मौके सभी अपने घर में धूम-धाम से होली मनाते है, ऐसे में हमारे देश के जवान जो हमारी देश की रक्षा करते है और शहरद पर अपने देश की रक्षा करते हुए खुन की होली खेलते है और अपनी जान गवां देते है। ऐसे में होली के खास मौके पर भारतीय सेना के जवानों के साथ उनका उत्साह बढ़ाने और जवानों के साथ में होली त्योहार मनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लद्दाख पहुंचे। 

Image

रक्षामंत्री ने जवानों के माथे पर लगाया टीका

बतादे कि रक्षामंत्री ने लेह में जवानों को संबोधित करते हुए कहा- लद्दाख भारत माता का चमकता हुआ मुकुट है। यह राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली है। आर्थिक राजधानी मुंबई है और तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, उसी तरह लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है। रक्षामंत्री ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण सियाचिन में तैनात जवानों से नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह फिर विश्व के सबसे ऊंचे युद्धस्थल पर जाने की जरूर कोशिश करेंगे।


इस दौरान उन्होंने लेह मिलिट्री स्टेशन पर सशस्त्र सेना के जवानों के साथ होली मनाई तथा जवानों और अधिकारियों को त्योहार की बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाने के लिए लेह पहुंचे। पहले उनका सियाचिन में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ जश्न मनाने का कार्यक्रम था, लेकिन वहां खराब मौसम के कारण उन्होंने अब इसे लेह में मनाया। वहीं इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “वैसे तो अनेक अवसरों पर अपनी सेना के जवानों से मिलता रहता हूं, लेकिन होली के अवसर पर आप लोगों से मिलना, और आपके साथ होली खेलना, मेरे लिए सबसे सुखद क्षणों में से एक है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के माथे पर ‘टीका’ लगाया। वह यहां उनके साथ होली मना रहे हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह, लद्दाख में ‘हॉल ऑफ फेम’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Image

जवानों के साथ मनाई होली 


उन्होंने जवानों के साथ होली मनाई। उन्हें गुलाल लगाते हुए मिठाई भी खिलाईं। देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित तरीके से होली मना सकें, इसलिए सीमा पर देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिक तैनात हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रक्षामंत्री यहां पहुंचे। होली का पर्व मनाते हुए जवानों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।

Image

सीमा प्रहरियों के साथ सबसे पहले पर्व मनाए जाएं


राजनाथ सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि सैनिकों के साथ पर्व मनाना संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बन जाना चाहिए। कारगिल की बर्फीली चोटियों पर, राजस्थान के तपते रेतीले मैदान में, गहरे समुद्र में स्थित पनडुब्बी में, इन जगहों पर, हर बार, सबसे पहले, सम्मान पूर्वक पर्व- त्योहार मनाए जाने चाहिए।

देश के सैनिक देशवासियों की करते हैं रक्षा


रक्षामंत्री ने देशवासियों और देशभर में अलग-अलग सीमाओं पर तैनात जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं। कहा, 'रक्षक होने का आपका कर्तव्य, आपको देवताओं की श्रेणी में ला खड़ा करता है। हमारे जितने भी देवी-देवता हैं, वह सब किसी न किसी तरीके से हमारी रक्षा ही करते हैं। वैसे ही मुझे लगता है, कि दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हुए आप सभी सैनिक भी, हमारे लिए किसी रक्षक देवता से कम नहीं है।'

रक्षामंत्री ने कहा, 'आपका, आपके बच्चों, माता-पिता यानी आपके परिवार का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है, और उसके लिए हम हमेशा तत्पर हैं। मुझे यहां बताने की जरूरत नहीं है, कि जिस मुस्तैदी से आप इस देश के लिए तन-मन से समर्पित होकर काम कर रहे हैं, उसी मुस्तैदी के साथ सरकार भी देश की सेनाओं के लिए काम कर रही है।'

उन्होंने कहा, 'राष्ट्र-सेवा का आप जो कार्य कर रहे हैं, यह कोई साधारण काम नहीं है। यह एक दैवीय कार्य है। इसका मोल कोई भी कीमत देकर नहीं चुकाया जा सकता। यहां सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों में भी आप दुश्मन पर गोली दागने के लिए, और अपने सीने पर गोली खाने के लिए तैयार है, तभी देश में लोग चैन से होली मना पा रहे हैं।'

खास आपके लिए

बड़ी खबरें