TheVoiceOfHind

नहीं रहे पद्मश्री गजल गायक पंकज उधास, भाव भरी श्रद्धांजलि से सभी ने किया याद


मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है, बतादे कि उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती


Pankaj Udhas : मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है, बतादे कि उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म जगत के साथ देश भर में दुख का मौहाल छा गया है, क्योंकि इनके संगीत के दिवाने देश के हर कोने के और हर उम्र के लोग है।

जानें निधन और अंतिम संस्कार की जानकारी 

बतादे कि पद्मश्री पंकज उधास लंबे समय से बीमार थे जिसके चलते अभी 10 दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी आज 72 साल के उम्र में सुबह 11 बजे निधन की खबर सामने आई यह जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने दी है। नयाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम' पर पोस्ट किया, 'बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं।'' वहीं गजल गायक पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा यह जानकारी सामने आई है।

जानें किन-किन लोंगो ने दी भाव भरी श्रद्धांजलि

झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने जताया शोक

झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- ''अद्भुत प्रतिभा के धनी मशहूर गायक पद्मश्री पंकज उधास जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके प्रशंसकों एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''

पीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर व्यक्त किया दुख

पीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। पीएम के ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट कर लिखा - ''हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी गायकी में अलग-अलग इमोशन्स होते थे और उनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं।''
गजल गायक पद्मश्री पंकज उधास का निधन, सिंगर अनूप जलोटा ने मीडिया को बताई यह  राज की बात

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- ''पंकज उधास के संगीत ने दुनियाभर में लाखों दिलों को छू लिया है. उनकी विरासत हमेशा रहेगी. उनके परिवार और प्रियजनों को गहरी संवेदनाएं''।
Pankaj Udhas In Graphic Era University - Amar Ujala Hindi News Live -  Pics:पंकज उदास की गज़लों से रूहानी हुई शाम, मंत्रमुग्ध हुए छात्र

वेस्ट बंगाल पुलिस ने निधन पर व्यक्त किया दुख

वेस्ट बंगाल पुलिस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से पंकज उधास के निधन पर पोस्ट कर लिखा - ''गजल सम्राट पंकज उधास की धुन अनंत काल तक गूंजती रहें।''

म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने सिंगर के निधन पर जताया दुख

म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने कहा- ''मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो पा रहा है कि हमारे बीच पंकज जी नहीं रहे। हमने एक महान इंसान और एक महान आर्टिस्ट को खो दिया है।''

सिंगर अदनान सामी ने जताया दुख
सिंगर अदनान सामी ने गजल गायक के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- ''आज मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं बस इतना कह सकता हूं कि अलविदा प्रिय पंकज जी...मेरी बचपन की यादों का हिस्सा बनने के लिए आपने जो संगीत दिया उसके लिए धन्यवाद। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...उनका म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा।''
नहीं रहे मशहूर गायक Pankaj Udhas, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -  Bharat Express Hindi

गोवा सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने जताया गजल गायक के निधन पर शोक

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने ऑफिशयल एक्स हैंडल पर लिखा है, ''अनुभवी गायक श्री पंकज उधास जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके आइकॉनिक सॉन्ग "चिट्ठी आई हैं" ने अलग-अलग तरह के लोगों के दिमाग को कनेक्ट किया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें।''

गीतकार मनोज मुंतशिर ने जताया दुख 

लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडया पर लिखा- ''आपके तीन कैसेट्स ने मुझे पहली बार ये बताया था गजल क्या होती है। मेरे जैसे हजारों को कविता और शायरी की तमीज सिखाने वाले पंकज उधास जी, इतनी जल्दी आपका जाना बनता नहीं था! अभी तो बहुत कुछ सीखना था आपसे।''

अभिषेक बच्चन ने निधन पर व्यक्त किया दुख

फिल्म एक्टर अभिषेक बच्चन ने पंकज उधास के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ''पंकज उधास जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनका निधन म्यूजिक वर्ल्ड के लिए ऐसा नुकसान है, जो कभी पूरा नहीं होगा। इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।''

प्रियंका गांधी ने किया शोक व्यक्त

लोकप्रिय ग़ज़ल और भजन गायक श्री पंकज उधास जी ​के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपनी गायकी से हिंदुस्तानी संगीत को समृद्ध किया और सुरों की शक्ति से ग़ज़ल को महादेश की सड़कों और गलियों में उतार लाये। उनका जाना संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। शोक-संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
RIP Pankaj Udhas Bollywood Sanjay Dutt

गृह मंत्री अमित शाह ने किया दुख व्यक्त

पंकज उधास जी ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी ग़ज़लों और गीतों ने हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिलों को छुआ। आज उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है, जिसे लम्बे समय तक भर पाना मुश्किल है। वे अपने गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे। मैं शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।- ॐ शांति शांति

कांग्रेस ने किया दुख व्यक्त 

देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। पंकज उधास जी का हम सबके बीच से जाना.. देश और संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें