यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड मूवी Dhoom 4 के बदले किरदार, फैंस हुए बेताव
धूम 4 (Dhoom 4) फिल्म की स्टारकास्ट चेंज कर दी गई है। इसमें अब शाहरुख खान और अक्षय कुमार की एंट्री हुई है।
Dhoom 4: देशभर के सिनेमाघर में जल्द ही धूम मचाने आ रही यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड मूवी धूम 4 (Dhoom 4) वो भी अपने धांसू अपडेट के साथ। क्योंकि खबरों से मिली जानकारी और Content Specialist Nitesh Naveen ने अपने ट्वीट के जरिए फिल्म धूम 4 से जुड़ी डिटेल शेयर की है जानकारी देते हुए नए अपडेट की जानकारी दी हैं।
जानें अपडेट किरदार
बतादें कि धूम 4 (Dhoom 4) फिल्म की स्टारकास्ट चेंज कर दी गई है। इसमें अब शाहरुख खान और अक्षय कुमार की एंट्री हुई है। वहीं खबरों से मिली जानकारी की मानें तो धूम 4 (Dhoom 4) में अक्षय कुमार पुलिस अफसर का रोल प्ले करेंगे वहीं, शाहरुख खान का किरदार ग्रे शेड का होगा। इसमें अब विलेन के रोल में शाहरुख खान नजर आएंगे इसके साथ ही ट्वीट में Nitesh Naveen ने बताया कि आदित्य चोपड़ा की फिल्म धूम 4 में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा का किरदार अब चेंज कर दिया गया है। हालांकि, यशराज फिल्म्स की तरफ से धूम 4 को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
फैंस का इंतजार हुआ खत्म
वहीं वाईआरएफ की 'धूम' फ्रेंचाइजी में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। इस फ्रेंचाइजी की हर फिल्म में विलेन के रोल में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स नजर आए। ऐसे में फैंस 'धूम 4' (Dhoom 4) का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैंस का यह लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।
Read More: लव जिहाद बिल हुआ पास, जुर्माना के साथ उम्रकैद की सजा भुगतेंगे दोषी
धूम फ्रेंचाइजी का खर्च
बता दें कि धूम फ्रेंचाइजी की पहली मूवी 2004 में आई थी। फिल्म को 11 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 72 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2006 में आई धूम 2 को 42 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 151 करोड़ का बिजनेस किया था। 2011 में आई फिल्म धूम 3 का बजट 100 करोड़ था और इसने 556.74 करोड़ का कारोबार किया था।
आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद ने लिखी स्क्रिप्ट
फिल्म के अपडेट रोल के साथ ही Content Specialist Nitesh Naveen ने इसके साथ ही ट्वीट में ये भी बताया कि 'धूम 4' की स्क्रिप्ट आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद ने मिलकर लिखी है। जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।
धूम 4 (Dhoom 4) के बदले किरदार
- आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'धूम 4' में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा का किरदार बदल चुका है।
- ShahRukhKhan as Villain
- AkshayKumar as Super COP
- Nayanthara as Cop's babe
- KatrinaKaif as Cop's girl
- RajKumarRao as Ali (comic role)